खेलते-खेलते बूट, चाल और ब्लाइंड का हिसाब अपने-आप। पत्ते आप असली चलते हैं। बनिया बैंकर सिर्फ़ हिसाब रखता है।
न साइन-अप, न विज्ञापन। English और हिंदी दोनों में।
कैसे काम करता है
एक इंसान गेम होस्ट करता है, बाकी सब 4 अक्षर के कोड से जुड़ जाते हैं। हर हाथ के साथ सबका फ़ोन अपने-आप अपडेट होता रहता है।
अपनी टेबल के नियम चुनें: बूट, चाल लिमिट, ब्लाइंड लिमिट, डीलर बूट, ट्रेल ऑनर। फिर रूम कोड शेयर कर दें।
अपनी बारी पर वही टैप करें जो आपने किया: ब्लाइंड, चाल, रेज़, पत्ते देखे, साइड शो या पैक। पॉट सबके फ़ोन पर तुरंत अपडेट।
सेशन खत्म करें और सबसे छोटी लिस्ट पाएँ: कौन किसको कितना दे, रुपये तक सही। सीधे WhatsApp पर शेयर करें।
अंदर एक झलक







और देखने के लिए स्वाइप करें →
ख़ासियतें
पॉट, दांव और किसकी बारी, हर फ़ोन पर तुरंत।
बूट या डीलर बूट, चाल लिमिट, ब्लाइंड लिमिट, काउंटर, विनर डील, ट्रेल ऑनर।
दो लोगों की ट्रेल बराबर? एक टैप में पॉट बराबर बँट जाए।
हर चाल दर्ज। किसने क्या किया, याद रखने की ज़रूरत नहीं।
कम से कम भुगतान, हमेशा बराबर। कोई बहस नहीं।
ग़लत टैप सुधारें, या कोई ऑफ़लाइन हो जाए तो गेम चलता रखें।
कभी भी भाषा बदलें। हर स्क्रीन, हर नियम आसान भाषा में।
न साइन-अप, न निजी जानकारी, न कोई पैसा।
साफ़ बात
बनिया बैंकर में पत्ते नहीं बँटते और आप इसमें तीन पत्ती खेल नहीं सकते। न कोई सट्टा, न असली पैसे का खेल। पत्ते आप असली टेबल पर चलते हैं; ऐप सिर्फ़ हिसाब रखता है और आख़िर में सेटलमेंट निकालता है। पैसों का लेन-देन दोस्तों के बीच, ऐप के बाहर होता है।
बनिया बैंकर लें
ब्राउज़र में अभी शुरू करें, या अगली महफ़िल से पहले ऐप इंस्टॉल कर लें।
iPhone और Android ऐप टेस्टिंग में हैं। इनवाइट के लिए nitesh.agarwal98@gmail.com पर ईमेल करें।